फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hookah bar found running under the cover of restaurant, police caught two accused

प्रयागराज : रेस्टोरेंट की आड़ में चलता मिला हुक्काबार, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Mon, 27 Nov 2023 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 11:47 AM IST
सार

रात में छापा मारा गया तो वहां छह हुक्का सेट पाइप व चिलम, तम्बाकू के 16 पैकेट, कोयला/चारकोल के तीन खुले डिब्बे, चारकोल रखने वाला एक चिमटा, एक फिल्टर पाइप तथा फ्लेवर के पांच डिब्बे बरामद किए गए।

विज्ञापन
Hookah bar found running under the cover of restaurant, police caught two accused
हुक्का बार। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में शनिवार रात रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलता मिला। पुलिस ने मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, धोबीघाट के पास स्थित होटल टॉप दैट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालन की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


रात में छापा मारा गया तो वहां छह हुक्का सेट पाइप व चिलम, तम्बाकू के 16 पैकेट, कोयला/चारकोल के तीन खुले डिब्बे, चारकोल रखने वाला एक चिमटा, एक फिल्टर पाइप तथा फ्लेवर के पांच डिब्बे बरामद किए गए। हुक्का सर्व करते एक युवक पकड़ा गया जिसने अपना नाम अजय कुमार निवासी एसपी मार्ग सिविल लाइंस बताया। उसकी निशानदेही पर रेस्टोरेंट से ही संचालक मो. इमरान निवासी पुराना कटरा को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed