फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hookah bar caught in Barrel House restaurant, four accused arrested

Prayagraj : बैरल हाउस रेस्टोरेंट में पकड़ा गया हुक्का बार, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित बैरल हाउस में पुलिस ने छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन करने के आरोप में पुलिस ने मुकेश सिंह धीरज शर्मा संदीप कुमार आशीष जाट आदि को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Hookah bar caught in Barrel House restaurant, four accused arrested
बैरल हाउस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाने का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने पत्थर गिरिजाघर के पास बैरल हाउस रेस्टोरेंट में हुक्काबार पकड़ा। इस दौरान अन्य तो भाग निकले, लेकिन एक कर्मचारी समेत चार लोग पकड़ लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन



कार्रवाई शनिवार रात 10 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे अवैध तरीके से हुक्कबार का संचालन किया जा रहा है। इनमें सिविल लाइंस में एमजी मार्ग स्थित बैरल हाउस रेस्टोरेंट भी शामिल है। पुलिस जैसे ही रेस्टोरेंट में पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने लगे। अंदर जाने पर पूरा रेस्टोरेंट धुएं से भरा था। साथ ही कुछ लोग हुक्का पी रहे थे। हुक्का पीने वालों को एक व्यक्ति तंबाकू व चारकोल दे रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश सिंह निवासी सीध, खोरहट थाना बारा बताया। यह भी बताया कि वह यहां कर्मचारी है। वहीं, पुलिस ने हुक्का पी रहे तीन अन्य को भी पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम धीरज शर्मा निवासी टीबी सप्रू मार्ग सिविल लाइंस, संदीप निवासी द्रौपदी घाट कैंट व आशीष जाट निवासी लालापुर बताया। यह भी बताया कि वह यहां हुक्का पीने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पाइप के साथ तीन हुक्का सेट, चिलम, फ्लेवर के दो डिब्बे, तंबाकू, फिल्टर पाइप समेत अन्य सामान बरामद हुआ। चारों को पुलिस बरामद सामान के साथ थाने ले आई। यहां धरनास्थल चौकी प्रभारी अमित सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।

रेस्टाेरेंट मालिक को नहीं बनाया आराेपी, उठे सवाल


मामले में सिविल लाइंस पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस ने मौके से पकड़े गए एक कर्मचारी व हुक्का पीते मिले तीन लोगों को तो मुकदमे में नामजद कर दिया, लेकिन रेस्टोरेंट मालिक को आरोपी नहीं बनाया। यह हाल तब जब पूछताछ में कर्मचारी मुकेश ने हुक्कबार मालिक का नाम भी बताया। उसने बताया कि रितिक जायसवाल निवासी चर्चलेन हुक्काबार का मालिक है।


सूत्रों का कहना है कि वह मौके पर नहीं मिला। सवाल यह है कि हुक्काबार संचालित करने वाले पर पुलिस क्यों मेहरबान रही। मामले में एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय का कहना है कि इस बारे में संबंधित से पूछताछ की जाएगी। विवेचना के दौरान हुक्काबार संचालक का नाम मुकदमे में बढ़ाया जाएगा।

रेस्टोरेंट में हो रहा नशे का व्यापार

सिविल लाइंस में इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। रेस्टाेरेंट में कम उम्र के छात्र-छात्राओं को नशा परोसा जा रहा है। यहां भीतर न के बराबर लाइट रहती है और डीजे की धुनों पर नशे में धुत होकर युवा हुक्का पीकर छल्ले उड़ाते हैं। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को जब सिविल लाइंस पुलिस ने बैरल हाउस रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां कुछ छात्राएं भी मौजूद थीं, जिन्हें हिदायत देकर पुलिस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed