फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Homeopathic Medical Colleges get 17 lecturers, UPPSC releases selection result

सीधी भर्ती : होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को मिले 17 प्रवक्ता, यूपीपीएससी ने जारी किया चयन परिणाम

Thu, 08 Feb 2024 11:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 11:32 AM IST
सार

यूपीपीएससी ने होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए चयन परिणाम घोषित कर दिया है। सीधी भर्ती के तहत इन पदों के लिए 31 जनवरी, एक और दो फरवरी को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
Homeopathic Medical Colleges get 17 lecturers, UPPSC releases selection result
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता मटेरिया मेडिका के 20 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है। इनमें से 17 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता मटेरिया मेडिका के 20 पदों में नौ पद अनारक्षित, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं दो पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 31 जनवरी और एक एवं दो फरवरी को आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के लिए 48 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 31 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों में हनुमान राम, प्रवीण कुमार केसरवानी, सरोज वर्मा, नेहा सिंह, प्रतिभा यादव, अखिलेश सिंह, सोनी गुप्ता, नेहा अग्रवाल, रूपाली यादव, ज्योतिका भट्टी, प्रेम सागर, प्रस्तुति जायसवाल, नीलम, पूनम रानी, विवेक पांडेय, पीयूष गुप्ता और पुष्पराज सिंह राजपूत के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार पदों के मुकाबले उपलब्ध/उपयुक्त एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण इस श्रेणी के तीन पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चयन परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए दो केंद्रों के पते संशोधित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 11 फरवरी को प्रदेश के 58 जिलाें में प्रस्तावित आरओ/एआरओ परीक्षा-2023 के लिए दो परीक्षा केंद्रों के पते संशोधित किए हैं। ‘राजकीय इंटर कॉलेज, यू-1, सेक्टर-12, प्लाट नंबर-4, टेक जोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा)’ की जगह पते को संशोधित करते हुए ‘राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लॉक-यू, सेक्टर-12, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा)’ किया गया है। वहीं, ‘धनवा देवी बद्रीप्रसाद स्मारक पीजी कॉलेज, कुडवार, नियर वाटर टैंक, सुल्तानपुर’ की जगह पते को संशोधित करते हुए ‘धर्मा देवी बद्रीप्रसाद स्मारक पीजी कॉलेज, कुडवार, नियर वाटर टैंक, सुल्तानपुर’ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed