{"_id":"69ec571e91de8960580e1951","slug":"home-guard-recruitment-exam-candidates-were-allowed-to-enter-the-centers-by-removing-belt-watch-cap-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Home Gaurd Bharti : बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवाकर केंद्रों में अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Home Gaurd Bharti : बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवाकर केंद्रों में अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
Sat, 25 Apr 2026 11:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:24 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में 14,016 अभ्यर्थी शामिल होना है। सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज पर होमगॉर्ड परीक्षा देने के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में 14,016 अभ्यर्थी शामिल होना है। सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया, जिससे कई स्थानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रों के बाहर पुलिस ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। इस दौरान अभ्यर्थियों से जूते, बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा और ब्लूटूथ डिवाइस उतरवाकर चेकिंग की गई। साथ ही प्रवेश द्वारों पर विशेष सतर्कता बरती गई और हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई।
यह परीक्षा शनिवार, रविवार और सोमवार को जिले के 37 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 84,096 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि शनिवार को दोनों पालियों में 28,032 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। एक दिन पहले से ही यातायात पुलिस अलर्ट रही, जिससे परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन