फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holly Milan's revenge courtesy for fear of Corona

कोरोना के डर से होली मिलन का बदला शिष्टाचार

Sun, 15 Mar 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Holly Milan's revenge courtesy for fear of Corona
Holly Milan's revenge courtesy for fear of Corona
कोरोना के डर से होली मिलन का बदला शिष्टाचार
विज्ञापन

क्रासर
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन में गले मिलने से परहेज, सिर्फ दूर से नमस्ते
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोरोना वायरस के चलते होली मिलन का शिष्टाचार भी बदलने लगा है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोससिएशन के होली मिलन समारोह में शनिवार को पहली बार गले सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने अबीर-गुलाल के साथ गले मिलने से परहेज किया। हाथ तक नहीं मिलाया गया, बल्कि दूर से नमस्ते कर एक-दूसरे को होली की भी शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य की कविताओं पर खूब ठहाके लगाए गए।
पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने विकास भवन में ‘होली मिलन’ के दौरान हर्बल गुलाल का टीका एक -दूसरे को लगाया। खास बात यह रही कि कोरोना वायरस के डर के चलते लोगों ने एक -दूसरे से गले मिलने के बजाए नमस्ते करके आपसी सौहार्द एवं सम्मान जताया। इस दौरान कवि सम्मेलन में मुकुल मतवाला, तलब जौनपुरी, केपी गिरी, जयश्री श्रीवास्तव, दयाशंकर पांडेय समेत कई कवियों ने हास्य की कविताओं से लोगों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा, एसके गर्ग, पीके सिन्हा, सुधा प्रकाश, पीसीएल श्रीवास्तव,डॉ वीके श्रीवास्तव, योगेंद्र, श्याम सुंदर सिंह पटेल, आरडी कुशवाह, तुलसी राम, ईश्वर लाल, कमला कांत पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे। इससे पहले विकास भवन में हुई एसोसिएशन की बैठक में पांच अप्रैल को एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाले समारोह में 10 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। एसोसिएशन का मान बढ़ाने वाले चार सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed