फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holland Hall libraries store libraries

हॉलैंड हॉल कूड़े का ढेर बनीं लाइब्रेरी की किताबें

Thu, 25 Oct 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Thu, 25 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Holland Hall libraries store libraries
carmichael library
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ चुनाव के बाद हॉलैंड हाल हॉस्टल हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। वीसी की ओर से गठित कमेटी बुधवार को हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां ढेरों खामियां मिलीं। लाइब्रेरी की किताबें कॉमन हॉल में कूड़े के ढेर की तरह पड़ी मिलीं और लाइब्रेरी में दो लोग रहते हुए मिले। दोनों ही टीम को अपना परिचय नहीं दे सके। पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया कि दोनों को अवैध रूप से लाइब्रेरी का कमरा आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रो. आरके सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी को हॉस्टल में सुधार की जिम्मेदारी गई है। कमेटी में डीएसब्डल्यू प्रो. हर्ष कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एचएस उपाध्याय, ईसीसी के प्राचार्य एडीएम डेविड समेत हॉस्टल के कई प्रतिनिधि भी शामिल हैं। निरीक्षण करने पहुंचे टीम ने पाया कि हॉस्टल में न तो कोई वार्डन है और न ही कोई सुप्रीटेंडेंट। केवल एक कोऑर्डिनेटर के भरोसे हॉस्टल चल रहा है, जो अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। सबसे पहले हॉस्टल के स्थानीय प्रशासन की बहाली पर जोर दिया गया। टीम ने पाया कि लाइब्रेरी की किताबें कॉमन हॉल में कूड़े के ढेर की तरह फेंक दी गईं हैं। इनमें से कई किताबें बहुत ही पुरानी हैं और रखरखाव ठीक से न होने के कारण फट गई हैं। वहीं, कई किताबों के कु़छ पन्ने जले हुए मिले। लाइब्रेरी कक्ष में दो लोग रहते हुए मिले।
विज्ञापन


टीम ने उनसे पूछताछ की तो अपना परिचय नहीं दे सके। सिर्फ इतना कहा कि यहां किसी के गेस्ट बनकर रह रहे हैं। इससे साफ हो गया कि लाइब्रेरी कक्ष में दोनों को अवैध रूप से ठहराया गया है। उधर, हॉस्टल के कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक मसीह का कहना है कि उन्हें कोऑर्डिनेटर के पद से हटाए जाने की साजिश हो रही है और कॉमन हॉल में पड़ी मिलीं लाइब्रेरी किताबें इसी साजिश का एक हिस्सा हैं। कुछ दिनों पहले तक किताबें लाइब्रेरी में थीं। लाइब्रेरी कक्ष में दो लोग रहने के लिए कहां से आए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हॉस्टल में कुछ अराजक तत्व हैं जो इस तरह की मनमानी कर रहे हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। रही बात स्थानीय प्रशासन की तो डॉ. एडीएम डेविड हॉस्टल के वार्डन और डॉ. शीतला प्रसाद हॉस्टल के सुप्रीटेंडेंट हैं। उनकी नियुक्ति वीसी की अनुमति से ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के एक कमरे के आवंटन को लेकर एक छात्र ने हॉस्टल के सुप्रीटेंडेंट को जान से मारने की धमकी दी है। सुप्रीटेंडेंट ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में सुप्रीटेंडेंट ने कहा है कि कमरा नंबर 102 में अब्दुल कादिर नाम का एक छात्र अवैध रूप से रह रहा है। पिछले साल सत्र 2017-18 में वह वह एमए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वर्ष 2018-19 में हॉस्टल के लिए उसने आवेदन नहीं किया। इस पर सुप्रीटेंडेंट ने एक अन्य वैध छात्र को कमरा आवंटित कर दिया। सुप्रीटेंडेंट का आरोप है कि छात्र अब्दुल कादिर ने कमरा आवंटन न होने से भड़क गया और उन्हें जान से मारने की धमकी की। सुप्रीटेंडेंट ने चीफ प्रॉक्टर, सीओ कर्नलगंज और एसपी सिटी को भी पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed