फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi 2025: Holika Dahan at 4092 places in Prayagraj, special vigil will be kept on 462 places

Holi 2025 : प्रयागराज में 4092 स्थानों पर होलिका दहन, 462 पर रहेगी विशेष नजर

Wed, 12 Mar 2025 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

जिले में 4092 स्थानों पर होलिका दहन और रंगोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इनमें से 462 स्थलों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है और यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Holi 2025: Holika Dahan at 4092 places in Prayagraj, special vigil will be kept on 462 places
होलिका की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में 4092 स्थानों पर होलिका दहन और रंगोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इनमें से 462 स्थलों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है और यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात करने के अलावा हर थाने में पांच सदस्यीय दो त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरटी) भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया, होली के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर वृहद रणनीति बनाई गई। इसके तहत तीन बिंदुओं पर परीक्षण करते हुए होलिका दहन आयोजन स्थलों को संवेदनशील व सामान्य के तौर पर चिह्नित किया गया। इनमें मिश्रित आबादी वाले स्थल, पूर्व में विवादित रहे स्थल या जहां विवाद हुआ हो और बिना किसी विवाद वाले स्थल के बिंदु शामिल हैं। इस आधार पर अलग-अलग जोन में 462 आयोजन स्थल संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 300 गंगानगर, 100 नगर और 62 यमुनानगर जोन के आयोजन स्थल हैं।
विज्ञापन


डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि संवेदनशील चिह्नित स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है। यहां 13 मार्च से ही एक एसआई व दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जो रंगोत्सव की समाप्ति तक मौजूद रहेंगे। वहीं, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया, मिश्रित आबादी वाले स्थलों पर पीएसी के जवानों को भी मुस्तैद किया जाएगा। इसके अलावा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक थाने में दो-दो क्यूआरटी बनाई गई है। हर क्यूआरटी में पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। क्यूआरटी पर्व के दौरान क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनाथ चौराहे पर होगी बैरिकेडिंग

डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि लोकनाथ चौराहे पर बड़ी संख्या में होली खेलने के लिए लोग जुटते हैं। ऐसे में कोतवाली, घंटाघर, बहादुरगंज समेत अन्य रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पिकेट तैनात की जाएगी। यहां सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें होली खेलना है। धर्मगुरुओं से भी बातचीत की गई है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाया जाए।

कहां कितने होलिका दहन स्थल

1527 - यमुना नगर

1600 - गंगा नगर

965 - नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed