फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi 2023: On the last day of the tenth board examination, centers colored with gulal, Holi played fiercely

होली 2023 : दसवीं बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन गुलाल से रंगे केंद्र, जमकर खेली गई होली

Sat, 04 Mar 2023 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 12:33 AM IST
सार

होली के रंगों का खुमार फिजाओं में अभी से दिखने लगा है। कॉलेज और हॉस्टल में होली खेलने का दौर पिछले दो दिनों से लगातार जारी है। ऐसा ही नजारा यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर भी दिखा।

विज्ञापन
Holi 2023: On the last day of the tenth board examination, centers colored with gulal, Holi played fiercely
Prayagraj News : परीक्षा के अंतिम दिन जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के रंगों का खुमार फिजाओं में अभी से दिखने लगा है। कॉलेज और हॉस्टल में होली खेलने का दौर पिछले दो दिनों से लगातार जारी है। ऐसा ही नजारा यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर भी दिखा। शुक्रवार को परीक्षा के अंतिम दिन छात्रों ने दिल खोलकर होली खेली। केंद्रों से बाहर आते ही हवाओं में रंग और गुलाल उड़ने लगे। शोर गुल के बीच परीक्षार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।

विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने की खुशी और उत्साह बच्चों के ऊपर साफ दिख रहा था। शनिवार को इंटर की परीक्षाएं भी समाप्त हो रही है। ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी होली का जश्न मनाएंगे। सीएवी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले दसवीं के छात्र आदित्य खरे ने बताया कि शुरू में डर था की कहीं होली परीक्षा के बीच ने पड़ जाए। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

विज्ञापन


दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए सुबह ही रंग का इंतजाम हो गया था। एमवी इंटर कॉलेज के छात्र आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि दोस्तों के साथ इसकी योजना कई दिन पहले ही बनी थी। सिंधु विद्या मंदिर के सुमित रावत और एसपी कांवेंट के सत्यम भी अपने दोस्तों के साथ होली खेलते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed