फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hockey players Gurjit Kaur and Nisha Warsi, who performed brilliantly in Tokyo Olympics, are now gazetted officers

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी हुईं अब गजटेड अफसर

Fri, 20 Aug 2021 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 09:58 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्रयागराज पहुंचीं गुरजीत और निशा का एनसीआर मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत
  • जीएम एनसीआर ने कोच पुष्पा श्रीवास्तव के साथ दोनों ओलंपियन को किया सम्मानित 

विज्ञापन
Hockey players Gurjit Kaur and Nisha Warsi, who performed brilliantly in Tokyo Olympics, are now gazetted officers
Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी को रेलवे ने गजटेड अफसर बना दिया है। हॉकी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचीं इन दोनों ओलंपियन का यहां जोरदार स्वागत हुआ। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें रेलवे अफसरों और साथी खिलाड़ियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों को जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन

Hockey players Gurjit Kaur and Nisha Warsi, who performed brilliantly in Tokyo Olympics, are now gazetted officers
Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : प्रयागराज

सीएम योगी से सम्मानित होने के बाद गुरजीत और निशा अपनी कोच पुष्पा श्रीवास्तव के साथ शुक्रवार की सुबह ही प्रयागराज पहुंचीं। यहां रेलगांव से उन्हें फूलों से सजी खुली जीप पर मुख्यालय में लाया गया। देश भक्ति गीत एवं बैंड बाजे के साथ मुख्यालय पहुंचीं गुरजीत और निशा पर फूल भी बरसाए गए। मुख्यालय में उन्हें बताया गया कि उनका आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कर दिया गया है। वे अब राजपत्रित अधिकारी हो गई हैं। इस अवसर पर जीएम ने कहा कि गुरजीत और निशा पर देश को नाज है। यह दोनों हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उत्तर मध्य रेलवे अपने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ताकि भविष्य में गुरजीत और निशा से प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी देश के लिए सम्मान ला सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hockey players Gurjit Kaur and Nisha Warsi, who performed brilliantly in Tokyo Olympics, are now gazetted officers
Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया।

 इसके पूर्व जीएम और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूनम कुमार ने गुरजीत और निशा को शॉल, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों ही खिलाड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाई गईं। इस अवसर पर एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा और उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने पुष्प गुच्छ दिया, जबकि एनसीआर खेल संघ के अध्यक्ष शरद मेहता ने उनका स्वागत किया। खेल संघ के अध्यक्ष शरद मेहता ने कहा कि यह गर्व का क्षण है और हम भविष्य में गौरवपूर्ण क्षणों को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में टोक्यो  ओलंपिक में भारतीय टीम के हॉकी मैचों के कुछ यादगार पलों की क्लिपिंग भी चलाई गई। अंत सीपीआरओ डॉ.शिवम शर्मा सभी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Hockey players Gurjit Kaur and Nisha Warsi, who performed brilliantly in Tokyo Olympics, are now gazetted officers
Prayagraj News : हॉकी खिलाड़ी निशा वारसी और गुरजीत कौर। - फोटो : प्रयागराज
गुरजीत, निशा संग फोटो खिंचवाने की मची रही होड़
टोक्यो ओलिंपिक में सेमीफाइनल खेलकर लौटने के बाद भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी के साथ शुक्रवार को एनसीआर मुख्यालय में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मची रही। इस दौरान रेलवे के तमाम अफसरों के साथ महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों ने दोनों ओलंपियन के साथ खूब फोटो खिंचवाई। एनसीआर के तमाम विभागों में कार्यरत खिलाड़ी भी सम्मान समारोह में पहुंचे। यहां सभी ने गुरजीत और निशा के साथ फोटो खिंचवाई। 

एनसीआर के महाप्रबंधक ने खिलाड़ियों के पदोन्नति का किया ऐलान
मुख्यालय के सभागार में एनसीआर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने दोनों खिलाडिय़ों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया। डीआरएम ऑफिस में  सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात दोनों खिलाडिय़ों को पदोन्नति देकर गजटेड अफसर बनाने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि गुरदीप को  एपीओ एवं निशा को एसीएम का पद मिलेगा। इसके अलावा दोनों महिला खिलाड़ियों को अब मेटल पास की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed