फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hockey players Gurjit kaur and Nisha Warsi ran in Fit India Freedom Run, DRM Prayagraj honored both the Olympians

फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़ीं गुरजीत और निशा, डीआरएम प्रयागराज ने दोनों ओलंपियन को किया सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 11:20 PM IST
सार

इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि दोनों ओलंपियन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। कार्यक्रम में गुरजीत और निशा ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाए गए संसाधनों की वजह से उन्हें काफी मदद मिली।

विज्ञापन
Hockey  players Gurjit kaur and Nisha Warsi ran in Fit India Freedom Run, DRM Prayagraj honored both the Olympians
Prayagraj News : फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़ लगातीं ओलंपियन निशा वारसी और गुरजीत कौर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर तथा निशा वारसी का शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मोहित चंद्रा ने भी स्वागत किया। इस दौरान दोनों ओलंपियन ने फिर इंडिया फ्रीडम रन में भी शिरकत की। डीएसए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अफसरों के साथ दोनों ओलंपियन ने दौड़ भी लगाई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि दोनों ओलंपियन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। कार्यक्रम में गुरजीत और निशा ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाए गए संसाधनों की वजह से उन्हें काफी मदद मिली। कार्यक्रम में मंडल क्रीड़ा अधिकारी रवि पटेल ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एडीआरएम अतुल गुप्ता, एडीआरएम अमित मिश्र के साथ पुष्पा श्रीवास्तव एवं मंडल के तमाम खिलाड़ी और स्काउट एवं गाइड्स के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत  13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रयागराज मंडल खेल संघ द्वारा इस दौड़ का आयोजन किया गया। गुरजीत और निशा को पहनाया चांदी का मुकुट, अगली स्लाइड में..
विज्ञापन
विज्ञापन

Hockey  players Gurjit kaur and Nisha Warsi ran in Fit India Freedom Run, DRM Prayagraj honored both the Olympians
Prayagraj News : हॉकी खिलाड़ी निशा वारसी और गुरजीत कौर। - फोटो : प्रयागराज
ओलंपियन गुरजीत और निशा को पहनाया चांदी का मुकुट 

केपी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी ने दोनों खिलाड़ियों को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं इलाहाबाद हॉकी की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों के  बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने दोनों खिलाड़ियों के नाम से जल्द ही हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कराने की घोषणा की। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बार्जपेई ने खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुझाव मांगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती कविता यादव त्रिपाठी, एडीएम सिविल सप्लाई जितेंद्र कुशवाहा, सीओ कर्नलगंज अजित कुमार चौहान, डॉ. बीके कश्यप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप कुमार एवं निर्मला शर्मा ने किया। समारोह का समापन इलाहाबाद हॉकी के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed