फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Historyheater blows woman's one million, investigation begins

हिस्ट्रीशीटर ने महिला के उड़ाए दस लाख, जांच शुरू

Sat, 09 Nov 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Historyheater blows woman's one million, investigation begins
हिस्ट्रीशीटर ने महिला के दस लाख उड़ाए, जांच शुरू
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली के बख्शी मोढ़ा की रहने वाली यासमीन बेगम के दस लाख करेलाबाग के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने उड़ा दिए। जमीन बेचने के नाम पर उनसे पहले तीन फिर सात लाख रुपये ले लिए। एसएसपी ने शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच शुरू हो गई।

करेली के बख्शी मोढ़ा के रहने वाले परवेज मुस्तफा खां सऊदी में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी यासमीन बेगम यहां रहकर परिवार देखती हैं। परवेज ने पिछले साल यासमीन को पैसे भेजकर कहा था कि अगर कहीं जमीन मिले तो ले लें। किसी के माध्यम से यासमीन की मुलाकात हिस्ट्रीशीटर से हुई। एक जमीन दिखाई गई। गवाहों की मौजूदगी में तीन लाख रुपये हिस्ट्रीशीटर को दे दिए गए। बाद में उसने कहा कि सात लाख और दें तो रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाय। यासमीन ने किसी तरह पैसों का इंतजाम किया और सात लाख दे दिए लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। महिला ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। करेली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed