फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History Sheeter has shot himself in Prayagraj

प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली

Tue, 28 May 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter has shot himself in Prayagraj
history sheeter - फोटो : प्रयागराज
सिविल लाइंस में इंदिरा भवन के पीछे सागरपेशा बस्ती में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने पारिवारिक विवाद के बाद देर रात खुद को तमंचे से गोली मारकर घायल कर लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायल अवस्था में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


सागरपेशा बस्ती में अभिराज सिंह उर्फ जानू 28 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे उसका अपने दूसरे भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसी विवाद के बीच ही जानू अपने कमरे में चला गया और तमंचा निकाल लाया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने दाएं कंधे में गोली मार ली। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक घायल अभिराज की हालत अब सामान्य है। उसके ऊपर सिविल लाइंस थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed