फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History-sheeter dies due to bullet injury, case against seven, case filed on wife's complaint

Prayagraj : गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर की मौत, सात पर केस, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा

Sun, 21 Jan 2024 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 01:56 PM IST
सार

मरखामऊ निवासी नसीम पुत्र मोहम्मद हनीफ हिस्ट्रीशीटर था। कुछ माह पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में लूट के मामले वह जेल गया था जहां से पांच दिन पूर्व ही छूटकर आया था। शुक्रवार देर रात कस्बे में ही छोटे चायवाले की दुकान पर वह गया था।

विज्ञापन
History-sheeter dies due to bullet injury, case against seven, case filed on wife's complaint
हिस्ट्रीशीटर नसीम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मरखामऊ में चाय की दुकान पर गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर नसीम (32) की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी रिजवाना बानो का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके पति की हत्या की गई। उसने तहरीर देकर प्रतापगढ़ के हिस्ट्रीशीटर अफसार को नामजद करते हुए कुल सात पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मरखामऊ निवासी नसीम पुत्र मोहम्मद हनीफ हिस्ट्रीशीटर था। कुछ माह पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में लूट के मामले वह जेल गया था जहां से पांच दिन पूर्व ही छूटकर आया था। शुक्रवार देर रात कस्बे में ही छोटे चायवाले की दुकान पर वह गया था। वहां देल्हूपुर का हिस्ट्रीशीटर अफसार भी अपने साथियों के साथ पहुंचा था। नसीम के साथ गांव का ही इसरार भी था। उसने बताया कि पहले नसीम व अफसार में कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ी कि विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान अफसार ने फायरिंग की जिसमें गोली लगते ही नसीम जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शनिवार भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अफसार निवासी ग्राम जद्दोपुर थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़ व छह-सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में उसने लिखा है कि उसका पति रात 10 बजे चाय पीने गया था। तभी सफारी व बुलेट से अपने छह-सात साथियों संग आए अफसार ने पूर्व की रंजिश में पति को गोली मार दी। आरोप है कि शोरगुल पर लोग दौड़े तो हमलावर सफारी व बुलेट को आग के हवाले कर भाग निकले। एसीपी फूलपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी के साथी को थप्पड़ मारने का था विवाद

सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षाें में विवाद एक युवक को थप्पड़ मारने को लेकर था। दरअसल चाय पीने के दौरान ही नसीम ने किसी बात पर कहासुनी होने पर एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। यह युवक अफसार का करीबी था और उसने फोन से सूचना दी तो वह अपने अन्य साथियों संग आ धमका। इसी बात को लेकर उसने नसीम से विवाद किया और फिर उसे गोली मार दी।

उधर घटना के बाद शनिवार को पुलिस बेहद अलर्ट रही। एसीपी मनोज कुमार सिंह खुद मरखामऊ पहुंचे और फोर्स के साथ घंटों पैदल गश्त की। इस मामले में देर रात तक चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाती रही।

मृतक के घर में कोहराम

उधर मृतक के घर में कोहराम है। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें जैनब(7), नदीम(5) और ईशा (1.5) साल का है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दोनों भाई अरब में रहते हैं।घर पर पत्नी व बच्चों के अलावा मां मोहम्मदी बानों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाने के सामने बैठता था आरोपी

सूत्रों का कहना है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर अफसार अक्सर मऊआइमा थाने के सामने आकर बैठा करता था। थाने के सामने ही एक नर्सरी स्थित है। चर्चा है कि इसी नर्सरी में अफसार पार्टनर था। यही वजह है कि वह यहां अक्सर बैठा करता था। शुक्रवार को भी दिन में उसे वहां देखा गया था। उधर नसीम पर मऊआइमा थाने में चार मुकदमे दर्ज थे। अन्य कई थानों में भी दर्ज मामलों में वह आरोपी है। आराेपी अफसार पर मऊआइमा, देल्हूपुर, मान्धाता में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed