फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   his time women power dominated the house, 46 women councilors won the election for the first time

Prayagraj Nagar Nigam : सदन में इस बार महिला शक्ति का बोलबाला, पहली बार चुनाव जीती 46 महिला पार्षद

Sun, 14 May 2023 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 12:32 PM IST
सार

निकाय चुनाव के आरक्षण के तहत सौ में से तीस वार्ड महिलाओं के लिए ही आरक्षित थे। ऐसे में इन वार्डों में महिला प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ना था। शनिवार की शाम तक जब सभी वार्ड का परिणाम आया तो चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशियों की संख्या का आंकड़ा 46 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
his time women power dominated the house, 46 women councilors won the election for the first time
Prayagraj News : भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर झूमते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम सदन में इस बार महिलाओं की भागीदारी में खासा इजाफा हुआ है। मिनी सदन में महिलाओं की संख्या इस बार 46 रहेगी। यानी कि यहां 46 फीसदी महिलाओं की भागीदारी रहेगी। पिछलेे सदन में कुल महिलाओं की संख्या 27 थी। ऐसे में अब उस आंकड़े में 19 महिला पार्षद की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के आरक्षण के तहत सौ में से तीस वार्ड महिलाओं के लिए ही आरक्षित थे। ऐसे में इन वार्डों में महिला प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ना था। शनिवार की शाम तक जब सभी वार्ड का परिणाम आया तो चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशियों की संख्या का आंकड़ा 46 पर पहुंच गया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार चुनाव जीतने वाले 18 निर्दलीय में से दस महिला प्रत्याशी ही रहीं। इसी तरह सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो चुनाव जीतने वाले कुल 56 में से 23 महिला प्रत्याशी चुनाव जीती। वहीं कांग्रेस के कुल चार प्रत्याशी चुनाव जीते और चारों ही महिला प्रत्याशी रहीं।
विज्ञापन


एआईएमआईएम से भी चुनाव जीतने वाली दोनों महिला प्रत्याशी रहीं। इसी तरह बसपा से एक महिला प्रत्याशी ने चुनाव जीता। उधर समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशियों की संख्या का आंकड़ा छह का रहा। भाजपा के नामित पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है जब मिनी सदन में इतनी संख्या में महिलाओं की भागीदारी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed