{"_id":"f2a82ae16fdda7a1c7eee9e17611442e","slug":"hindus-in-the-country-will-on-a-call-free-medical-service-togadia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देश में हिन्दुओं को एक कॉल पर मिलेगी नि:शुल्क मेडिकल सेवा: तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे देश में हिन्दुओं को एक कॉल पर मिलेगी नि:शुल्क मेडिकल सेवा: तोगड़िया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
झूंसी(ब्यूरो)। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि पूरे देश के हिन्दुओं को बस एक टेलीफोन कॉल पर नि:शुल्क मेडिकल सेवा मिलेगी। डॉ. तोगड़िया ने यह बातें रविवार को झूंसी के छतनाग गांव स्थित महर्षि सदाफलदेव आश्रम में हिन्दू हेल्पलाइन एवं हेल्थलाइन के दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर कहीं। कहा कि पिछले चार साल से संचालित हेल्प और हेल्थलाइन सेवा अब पूरे भारत में हिन्दुओं को नि:शुल्क मेडिकल सहायता देगा।
विहिप के हिन्दू हेल्पलाइन और हेल्थलाइन की दो दिवसीय कार्यशाला में देश के कई प्रांतों से पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विहिप के हिन्दू हेल्थ लाइन के नि:शुल्क नंबर 18602333666 पर फोन करने पर कुछ मिनटों में मेडिकल सेवा प्रदान की जाएगी। कहा कि सोमवार से इलाहाबाद में भी हेल्थलाइन की शुरूआत हो जाएगी। कहा कि हिन्दू हेल्प और हेल्थलाइन देश के बड़े-बड़े प्राइवेट चिकित्सकों के जरिए भी आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दुओं का नि:शुल्क उपचार कराएगा। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत बड़े शहरों में मेडिकल की सर्वोत्तम सेवा मुफ्त में प्रदान कराई जाएगी।
कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे देश में हिन्दू हेल्प और हेल्थलाइन को हिन्दुओं के लिए सक्रिय करना है। कहा कि हमने हिन्दुओं को पूरी तरह आरोग्य रखने का बीड़ा उठाया है। शाम को शहर के होटल में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर पूरी योजना को मूर्तरूप दिया गया। कार्यशाला में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई प्रांतों से पदाधिकारी पहुंचे हैं। इस मौके पर डॉ. पंकज तुली, डॉ. अशोक शारदा, विमल प्रकाश, मुकेश, गोपाल जी, शीबू, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, डॉ. नीरज, संजय गुप्त, अमित पाठक, शलभ श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, दिवाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।