फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindus all over the world united with Shri Ram Janmabhoomi Movement

श्री रामजन्मभूमि आंदोलन से दुनिया भर के हिंदू हुए संगठित 

Sat, 14 Aug 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 10:58 PM IST
सार

  • माधव ज्ञान केंद्र कालेज में पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे

विज्ञापन
Hindus all over the world united with Shri Ram Janmabhoomi Movement
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे ने शनिवार को कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन की वजह से दुनिया भर के हिंदू संगठन हुए। इस आंदोलन से हिंदू समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियां समाप्त हुई। धार्मिक जागरण और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री ने यह बात नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र इंटर कालेज में विहिप काशी प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने अपने लक्ष्य पर निरंतर कार्य किया है। संतों के मार्गदर्शन में समय-समय पर हिंदू समाज का नेतृत्व संगठन द्वारा किया गया है। आज धर्मांतरण  हिंदू समाज के समक्ष एक प्रमुख चुनौती है। हिंदू समाज के सभी वर्गों और मातृशक्ति के बल पर इसका मुकाबला किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्यों को भी हमे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन


गांव- गांव में संगठन को सशक्त करना होगा। आजादी के इतने दिनों बाद भी हमारे बीच गुलामी के तमाम प्रतीक बने हुए हैं। इसे खत्म करना होगा। जो सड़कें और स्थान के नाम आक्रमणकारियों के नाम पर हैं उनके नाम परिवर्तन के लिए भी लामबंद होना पड़ेगा।  मठ, मंदिरों का अधिग्रहण भी समाप्त कराना होगा। उनके धन का प्रयोग धर्म की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए करने की योजना तैयार करनी होगी। संगठन को सामाजिक समरसता के लिए भी प्रयासरत होना पड़ेगा। जरूरत पड़े तो जन आंदोलन भी शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर काशी प्रांत के सभी जिलों की संगठनात्मक संरचना के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि यह विदाई समारोह नहीं है। यह स्नेह समारोह है। यहां नवागंतुक क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र का परिचय राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से कराया। कार्यक्रम में  शुभ नारायण सिंह, प्रांत मंत्री आनंद सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनिल पांडे, आर.एम. गोयल, मोहनलाल पटेल, लाल प्रताप सिंह, महेंद्र मौर्य, कमला मिश्रा, रीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed