फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindu Hostel

तीन रुपये में इविवि का हो जाएगा हिंदू हॉस्टल

Fri, 12 Jul 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu Hostel
Hindu Hostel - फोटो : AU
प्रयागराज। मात्र 30 रुपये में मदन मोहन मालवीय हिंदू बोर्डिंग सोसाइटी की ओर से संचालित हिंदू हॉस्टल 29 साल 11 महीने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का हो जाएगा। हालांकि इसके बाद हॉस्टल पर बकाया 1.85 करोड़ रुपये का बिजली बिल इविवि प्रशासन को भरना होगा। बृहस्पतिवार को इविवि प्रशासन और ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में हिंदू हॉस्टल को संचालित करने वाले ट्रस्ट के संरक्षक गिरिधर मालवीय, अध्यक्ष केके मालवीय, सचिव राजेश सिंह और इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला, वित्त अधिकारी डॉ. सुनील कांत मिश्र, कुल अभियंता नवीन सिंह एवं कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी के बीच इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। वर्तमान में हिंदू हॉस्टल ट्रस्ट के पास है। ऐसे में इविवि प्रशासन को वहां तमाम सुधारात्मक कार्य कराने में बाधा का सामना करना पड़ता है। तय हुआ कि आने वाले कुछ महीनों में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

इस बात पर सहमति बनी कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय जल्द ही हिंदू हॉस्टल की इमारत, समस्त भूमि एवं उसकी देनदारियों समेत उसे 29 वर्ष11 माह के लिए परपिचुअल लीज पर अधिग्रहीत कर लेगा। इसके लिए इविवि प्रशासन को मात्र 30 रुपये देने होंगे। यह अवधि समाप्त होने पर इविवि प्रशासन को यह लीज नवीनीकृत करानी होगी। हिंदू हॉस्टल पर वर्तमान में एक करोड़ 85 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। यह राशि भी विश्वविद्यालय को चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हिंदू हॉस्टल पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित पहला सार्वजनिक संस्थान है। न्यायमूर्ति गिरीधर मालवीय और कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के प्रयास से यह जल्द ही विश्वविद्यालय का हिस्सा बन जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय हिंदू बोर्डिंग हाउस सोसाइटी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है। हम अगले तीन महीने में सभी कानूनी प्रक्त्रिस्या पूरी कर लेंगे।’ -डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह, पीआरओ इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed