फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindi answer key is also incorrect

हिंदी की संशोधित उत्तरकुंजी भी गलत

Sun, 11 Aug 2019 10:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hindi answer key is also incorrect
हिंदी की संशोधित उत्तर कुंजी भी गलत
विज्ञापन

प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की जारी की गई संशोधित उत्तर कुंजी भी गलत है। अभ्यर्थियों ने यह दावा करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। अभ्यर्थियों के पास इस गलती से संबंधित प्रमाण भी हैं। ऐसे में आयोग को अब फिर से संशोधित उत्तर कुंजी जारी करनी पड़ सकती है।
हिंदी की उत्तर कुंजी को लेकर पहले ही विवाद हो चुका है और अभ्यर्थियों ने न्यायालय में याचिका भी दाखिल की थी। न्यायालय ने बीएचयू के विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई थी और विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों की आपत्ति को सही पाया था। इस पर न्यायालय ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। आयोग ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए शनिवार को संशोधित उत्तर कुंजी जारी की लेकिन, इसमें भी आयोग ने गलती कर दी।
विज्ञापन

आयोग ने पूर्व में जारी उत्तर कुंजी में ‘डी’ सिरीज की बुकलेट में सवाल संख्या 89 को डिलीट कर दिया था। संशोधन के बाद अब इस सवाल के विकल्प ‘ए’ को अब सही माना है। सवाल था, ‘प्रिंसिपल ऑफ लिटरेरी पुस्तक के लेखक कौन हैं?’ इसके चार विकल्प ‘रिचर्ड्स’, ‘क्रोच’, ‘प्लेटो’ एवं ‘इलियट’। ‘बी’ सिरीज की बुकलेट में यही सवाल 59वें पर है, लेकिन आयोग ने संशोधित उत्तर कुंजी में ‘बी’ सिरीज की बुकलेट में 59 की जगह सवाल संख्या 52 के विकल्प ‘ए’ को सही मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आयोग ने उत्तर कुंजी जारी करने में फिर गलती कर दी। अभ्यर्थियों का कहना है कि सवाल संख्या 52 की जगह सवाल संख्या 59 को होना चाहिए था। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि इसकी जांच कराएंगे। अगर गलती हुई तो सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed