फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Highly acclaimed children 's skills

खूब सराहा गया बच्चों का हुनर

Fri, 28 Aug 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Highly acclaimed children 's skills
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जवाहर बाल भवन में राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों द्वारा हाथों से बनाई गई राखियों में उनकी रचनात्मकता को देखकर हर कोई चकित रह गया। सीप, मोती, नग, रेशम के धागों, सितारों से सजीं राखियां सभी को आकर्षित करती रहीं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू स्मारक निधि के प्रशासक प्रमोद पांडेय ने किया। उन्होंने बच्चों के रचनात्मकता को खूब सराहा और पहली राखी खरीदी। प्रदर्शनी में तकरीबन 80 राखियां प्रदर्शित की गई थीं। जवाहर बाल के स्टॉफ और दूसरी विधाओं के बच्चों ने राखियां खरीदीं। सभी को राखियां इतनी पसंद आईं कि बिक्री के बाद भी इनकी डिमांड रही। जवाहर बाल भवन निदेशिका जयादास गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला 12 से 23 अगस्त तक आयोजित की गई थी। जिसमें तकरीबन 18 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed