फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   higher education institution lag behind in reporting work from home

वर्क फ्रॉम होम की जानकारी देने में पिछड़े उच्च शिक्षा संस्थान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
higher education institution lag behind in reporting work from home
Òवर्क फ्रॉम होमÓ की जानकारी देने में पिछड़े उच्च शिक्षण संस्थान 0 सूचना को ऑनलाइन अपलोड एवं अपडेट करने में बरती गई लापरवाही 0 सुधार के लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने रजिस्ट्रार एवं प्राचार्यों को भेजा पत्र प्रयागराज। राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को Òवर्क फ्रॉम होमÓ के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को इस दिशा में किए गए प्रयासों से संबंधित सूचना उच्च शिक्षा निदेशालय को ऑनलाइन भेजनी है, लेकिन ज्यादातर शिक्षण संस्थानों ने सूचना अपलोड नहीं की है। इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लॉक डाउन के कारण सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य स्थगित है। कक्षाएं ठप हो गई हैं। छात्र-छात्राओं का कोर्स न पिछड़े, इसके लिए शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए गए हें। सरकार की मंशा है कि ऑनलाइन कक्षाओं का नियमित संचालन हो , ताकि लॉक डाउन के बाद परीक्षाएं तत्काल शुरू कराई जा सकें और सत्र का संचालन भी समय से शुरू किया जा सके। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा की ओर से सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और राजकीय, सहायक प्राप्त अशासकीय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा गया है कि Òवर्क फ्रॉम होमÓ के संबंध में लॉक डाउन अवधि में किए गए विभिन्न शैक्षणिक कार्यों एवं प्रयासों की सूचना ऑनलाइन अपलोड कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक ज्यादातार शिक्षण संस्थानों की ओर से सूचना अपलोड नहीं की गई है। इसके अलावा जिन संस्थानों ने सूचना अपलोड की है, उनकी ओर से सूचना को निरंतर अपडेट नहीं किया जा रहा है। निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को दोबारा निर्देश जारी किए हैं कि Òवर्क फ्रॉम होमÓ के संबंध में ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यो एवं प्रयासों की अपडेट सूचना अपने से संबंधित लिंक पर तत्काल अपलोड करें। साथ ही जिन संस्थानों ने पूर्व में सूचना अपलोड की है, वे एडिट ऑप्शन पर जाकर सूचना को प्रतिदिन अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed