फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highcourt lawyers strike postponed

हंगामें के बीच वकीलों की हड़ताल स्थगित

Mon, 09 Sep 2019 08:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
highcourt lawyers strike postponed
हंगामे के बीच हाईकोर्ट वकीलों की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन

प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित करने के विरोध में पिछले 13 दिनों से चल रही हड़ताल इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने स्थगित कर दी है। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के काम पर वापस आने के अनुरोध को बार एसोसिएशन की आम सभा में स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया गया। इसके बाद भोजनावकाश के उपरांत वकीलों ने न्यायिक कार्य शुरू कर दिया। हालांकि सुबह बुलाई गई आम सभा में अधिवक्ताओं की मांग को देखते हुए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। युवा अधिवक्ता बिना किसी नतीजे के काम पर वापस लौटने को तैयार नहीं थे। लेकिन दिन में एक बजे फिर से आम सभा बुला कर सभी परिस्थितियों पर विचार के बाद तय किया गया कि जनहित याचिका पर सुनवाई को देखते हुए हड़ताल का प्रस्ताव स्थगित किया जाए।
बार की आम सभा सोमवार सुबह नौ बजे बुलाई गई थी। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्ता आठ बजे से ही लाइब्रेरी हॉल में एकत्र होने लगे। वकील हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं थे। ठसाठस भरे लाइब्रेरी हॉल में बार पदाधिकारियों ने एक बार सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव मान लिया और तय किया गया कि अगले निर्णय तक हड़ताल रहेगी। इसके बाद दस बजे बार पदाधिकारी जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने प्रभाशंकर मिश्र की याचिका की सुबह 10 बजे सुनवाई करते हुए कहा कि काम पर वापस आने पर ही सभी अधिकरण प्रयागराज में स्थापित करने की मांग में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई होगी। इस पर कोर्ट ने 2 बजे तक का समय दिया था। इसके बाद एक बजे हुई बार एसोसिएशन की आम सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अध्यक्ष वी सी मिश्र ने न्यायिक कार्य बहिष्कार को जनहित में स्थगित रखने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से आम सभा में स्वीकार कर लिया गया। दो बजे इसकी जानकारी कोर्ट को दी गई। बार सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय व संचालन महासचिव जे बी सिंह ने किया। बार की आम सभा में भारी भीड़ के चलते पुस्तकालय हाल खचाखच भरा था। भारी शोर शराबे के बीच प्रस्ताव पारित हुआ। हालांकि कुछ लोगों ने बाद में अपने को ठगा महसूस करते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी खुलेगा फोटो आईडी सेंटर
हड़ताल समाप्त होने का निर्णय लेने के बाद तय किया गया कि फोटो आई सेंटर खोल दिया जाए ताकि वादकारियों को परेशानी न उठानी पड़े। वादकारियों की अधिक संख्या को देखते हुए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद आईडी सेंटर खुला रखा जाएगा। इसकी जानकारी महासचिव जे बी सिंह ने दी है।

अधिवक्ता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण की मांग को लेकर अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव ने आमरण अनशन की चेतावनी है। उन्होंने 11 सितंबर से अनशन शुरू करने और इसी दिन प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। मानवेंद्र यादव, अविनाश मणि त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, ह्दयलाल मौर्य, राजन यादव, अजय यादव सुजीत त्रिवेदी ख्वाजा शमशाद अहमद, नूर अहमद आदि दर्जनों वकीलों ने रितेश का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed