फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highcourt allahabad

प्रक्रियागत कानून में समय के साथ बदलाव जरूरी: जस्टिस गोगोई

Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
highcourt allahabad
other
इलाहाबाद हाईकोर्ट भवन की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सुप्रीमकोर्ट के जज न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने कहा कि प्रक्रिया गत कानून में समय के अनुसार बदलाव जरूरी है। अदालतों पर मुकदमे का बोझ और आधारभूत ढांचे में कमियों को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है। मुकदमों में बार-बार तारीखें लगाने की प्रवृत्ति या कानूनी की जटिल प्रक्रिया का सहारा लेकर मुकदमों के निस्तारण में विलंब करने से बचते हुए ऐसे रास्ते अपनाने होंगे जिससे निस्तारण में तेजी आए।
विज्ञापन


जस्टिस गोगोई समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिविल प्रक्रिया संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता में समय के अनुसार सुधार होने चाहिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसने न्याय जगत को उच्च परंपराएं दी हैं, इसलिए बदलाव की शुरूआत भी यहीं से होने चाहिए। जस्टिस गोगोई ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौ लाख से अधिक मुकदमे लंबित हैं। यह संख्या मद्रास हाईकोर्ट से तीन गुना ज्यादा है जहां इलाहाबाद के बाद सबसे ज्यादा मुकदमे हैं। यहां प्रतिवर्ष तीन लाख नए मुकदमे दाखिल होते हैं। इससे जाहिर है कि जज अच्छा काम कर रहे हैं। अदालतों के मूलभूत ढांचे में कमी है। कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सहयोग होना आवश्यक है। उन्होंने कहा न्यायपालिका के मजबूत होने से लोकतंत्र भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


अतीत की परंपराओं को करें याद
जस्टिस गोगोई ने पूर्व महाधिवक्ता पंडित कन्हैयालाल मिश्र का जिक्र करते हुए कहा कि वह ऐसी शख्सियत थे जिनकी अंग्रेजी और कानून के ज्ञान की तारीफ न सिर्फ यहां बल्कि अमेरिका के चीफ जस्टिस ने भी की है। एडवोकेट प्यारेलाल बनर्जी ने अपने मुव्वकिल (गोविंद वल्लभ पंत) के घर जाने से इंकार कर दिया था। उन्होंने वकीलों से पूछा कि क्या आप अपने इतिहास को जानते हैं। उन महान परंपराओं को सहेजने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन जस्टिस गोगोई, जस्टिस आरके अग्रवाल और जस्टिस अशोक भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जस्टिस आरके अग्रवाल ने समारोह में बुलाए जाने के लिए आभार जताया। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने वकालत के दिनों को याद किया। बताया कि यह देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है। इसके फैसलों से न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की जनता को लाभ हुआ है। न्याय के प्रति जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए हमें अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराओं और मूल्यों को बरकरार रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed