फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High speed car fell into ravine after hitting tractor, two including property dealer died

Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराने के बाद खड्ड में गिरी, प्रॉपर्टी डीलर समेत दो की मौत

Sun, 11 Jun 2023 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

फाफामऊ थाना क्षेत्र के सुमेरी का पुरा गांव निवासी अजय कुमार यादव (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। शनिवार की देर रात वह अपनी क्विड कार से गांव के ही रहने वाले संदीप यादव (23) के साथ अपने किसी दोस्त को छोड़ने के लिए नवाबगंज गए थे।

विज्ञापन
High speed car fell into ravine after hitting tractor, two including property dealer died
अजय यादव और संदीप यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर टिकरी गांव के सामने देर रात तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कार प्रयागराज की तरफ आ रही थी, लेकिन टक्कर के बाद उसकी दिशा लखनऊ की तरफ हो गई। कार सड़क से कुछ दूर पर स्थित एक मंदिर से टकराने के बाद खड्ड में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर गांव के लोग जब तक पहुंचते तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों युवक अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। 

विज्ञापन


फाफामऊ थाना क्षेत्र के सुमेरी का पुरा गांव निवासी अजय कुमार यादव (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। शनिवार की देर रात वह अपनी क्विड कार से गांव के ही रहने वाले संदीप यादव (23) के साथ अपने किसी दोस्त को छोड़ने के लिए नवाबगंज गए थे। उसको छोड़कर लौटते समय रात्रि करीब साढ़े बारह बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर उनकी तेज कार गिट्टी और सरिया लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

विज्ञापन

High speed car fell into ravine after hitting tractor, two including property dealer died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

गाड़ी अजय यादव चला रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार प्रयागराज की ओर आ रही थी लेकिन हादसे के बाद उसकी दिशा बदलकर लखनऊ की तरफ हो गई। इसके बाद कार सड़क से कुछ दूर स्थित एक मंदिर से टकराने के बाद पास के खड्ड में जाकर पलट गई। दोनों दोस्त कार में ही फंस गए। जब तक लोग पहुंच पाते दोनों की मौत हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

दोनों परिवार के इकलौते थे
हादसे के शिकार हुए अजय यादव और संदीप यादव अपने परिवार के इकलौते सदस्य थे। इनकी मौत से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अजय यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था, जबकि संदीप यादव शादी में डीजे, लाइट और साउंड आदि लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। संदीप के परिवार की आर्थिक स्थित काफी कमजोर है। संदीप की शादी भी नहीं हुई थी। 

अजय के परिवार का बुरा हाल
अजय यादव की शादी हो चुकी है। उसकी दो बेटियां लाडो (4) और लवी (2) वर्ष हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed