फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High speed at a turn in Bahria proved fatal, young man died after falling into a ditch.

Prayagraj : बहरिया में मोड़ पर तेज रफ्तार बनी काल, खाई में गिरकर युवक की मौत

Fri, 13 Mar 2026 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Mar 2026 05:50 PM IST
सार

बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर नहर पुलिया के पास बीती रात एक बाइक सवार युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय गौतम निवासी रामनगर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ किसी काम से बहरिया क्षेत्र आया था।

विज्ञापन
High speed at a turn in Bahria proved fatal, young man died after falling into a ditch.
बहरिया के करनाईपुर में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर नहर पुलिया के पास बीती रात एक बाइक सवार युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय गौतम निवासी रामनगर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ किसी काम से बहरिया क्षेत्र आया था। देर रात घर लौटते समय करनाईपुर पटेल नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने खाई में युवक को बाइक सहित गिरा देखा तो पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने पर बहरिया थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश यादव, कांस्टेबल बलकेश, राजकुमार और ओमप्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed