फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

बंधक भट्ठा मजदूरों को सी जे एम के सामने पेश करने का निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
high court
प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईट भट्ठे पर बंधक बना कर रखे गए मज़दूरों को सी जे एम बागपत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। आरोप है कि बरौत थाना क्षेत्र के खेडा हटना गाव के ईट भट्ठे पर 17 मज़दूरों को बंधक बनाकर रखा गया है। कोर्ट ने सी जे एम् को 17 बंधुआ मजदूरों का बयान दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने एस पी बागपत को आदेश दिया है कि वह मजदूरों को 18जून को सी जे एम के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए पेश करे।और सी जे एम कोर्ट कमिश्नर की तरह मजदूरो का बयान दर्ज कर रिपोर्ट के साथ बयान की मूल प्रति 19जून को स्पीड पोस्ट के मार्फत प्रस्तुत करे। याचिका की सुनवाई 19जून को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने शफीक व 16अन्य की बंदीप्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया है। कोर्ट ने ईट भट्ठे के मालिक अरूण को भी नोटिस जारी किया है। याची का कहना है कि मजदूरों को अमानवीय स्थिति में बन्दूक की नोक पर बंधक बना कर रखा गया है। उनसे जबर्दस्ती काम कराया जा रहा है।पुलिस को शिकायत की गई किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसपर यह याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने सी जे एम को मजदूरों मर्जी से,या मर्जी के खिलाफ रखे जाने,के संबंध में बयान दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed