फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court website will get information from FIR

हाईकोर्ट की वेबसाइट से मिल जाएगी एफआईआर की जानकारी

Sun, 28 Jan 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Jan 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
High Court website will get information from FIR
allahabad high court
हाईकोर्ट के नए केस इनफॉरमेशन सिस्टम (सीआईएस) के लांच होने के बाद अधिवक्ता और वादकारी सूचनाओं की एक नई दुनिया में पहुंच सकेंगे। सिस्टम पर ऐसे ढेरों विकल्प होंगे जो अभी तक नहीं थे और उन सूचनाओं के लिए वकीलों तथा वादकारियों को काफी चक्कर लगाना पड़ता था।
विज्ञापन


सबसे रोचक बात यह है कि सिस्टम के एफआईआर डिटेल विकल्प पर प्राथमिकी, समरी रिपोर्ट और चार्जशीट जैसी सूचनाएं बड़ी आसानी से उपलब्ध होंगी। जैसी ही कोई एफआईआर कोर्ट में दाखिल होती है उससे संबंधित समस्त सूचनाएं वेबसाइट पर आ जाएंगी। इस विकल्प पर उपयोगकर्ता पुलिस स्टेशन, केस नंबर, एफआईआर की तिथि आदि विकल्पों पर जाकर पूरी सूचना प्राप्त कर सकता है। इसे शिकायतकर्ता के नाम और पते के आधार पर भी देखा जा सकता है। या अभियुक्त के ब्यौरे संबंधी विकल्प पर जाने से अभियुक्त के संबंध में तमाम जानकारियां उसका नाम, उम्र, पता आदि जाना जा सकता है। इसी प्रकार से उस केस की जांच कर रहे अधिकारी के बारे में भी सूचना प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


सीआईएस सिस्टम में कोर्ट फीस, केस की प्रगति से संबंधित पूरी जानकारी, मुकदमों के निस्तारण की जानकारी, प्रति दिन की प्रगति, मुकदमों की तारीख, समन नोटिस, ऑन लाइन जजमेंट, लिंक   मैसेज सहित सैकड़ों जानकारियों का ब्यौरा उपलब्ध होगा। इसे इंटरनेट पर कहीं भी खोला जा सकेगा और देश के किसी भी कोने में बैठ कर किसी भी मुकदमे से संबंधित तमाम आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की जा सकेंगी। जानकार बताते हैं कि सिस्टम को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कते हैं जिनको काफी हद तक ठीक कर लिया गया है। सिस्टम के एक सप्ताह में पूरी तरह से काम करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed