फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court transferred 17 judicial officers of the rank of district judge, the notification issued by the Dire

Transfer : हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के 17 न्यायिक अफसरों का किया तबादला,, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

Wed, 12 Jul 2023 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर के एमएसीटीपीओ सुशील कुमार शशि को फैजाबाद सीसीपीओ (कामर्शियल कोर्ट पीठासीन अधिकारी) नियुक्ति किया गया है। इसी तरह बरेली एमएसीटीपीओ मयंक चौहान को गौतमबुद्धनगर का एलएआरआरएपीओ (लैंड एक्युजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी पीठासीन अधिकारी) बनाया गया है।

विज्ञापन
High Court transferred 17 judicial officers of the rank of district judge, the notification issued by the Dire
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जज रैंक के 17 न्यायिक अफसरों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार आजमगढ़ पीजेएफसी (परिवार न्यायालय प्रधान जज) मनोज कुमार राय को बुलंदशहर का एमएसीटीपीओ (मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी) बनाया गया है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के एमएसीटीपीओ सुशील कुमार शशि को फैजाबाद सीसीपीओ (कामर्शियल कोर्ट पीठासीन अधिकारी) नियुक्ति किया गया है। इसी तरह बरेली एमएसीटीपीओ मयंक चौहान को गौतमबुद्धनगर का एलएआरआरएपीओ (लैंड एक्युजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी पीठासीन अधिकारी) बनाया गया है।
विज्ञापन


सोनभद्र एमएसीटीपीओ संजय हरि शुक्ला को आगरा का एलएआरआरएपीओ, चंदौली एमएसीटीपीओ नरेंद्र कुमार झा को कानपुर नगर का एलएआरआरएपीओ, गौतमबुद्धनगर पीजेएफसी पारस नाथ श्रीवास्तव को भदोही का एमएसीटीपीओ, पीलीभीत पीजेएफसी रविंद्र सिंह को मुरादाबाद का एलएआरआरएपीओ, बुलंदशहर एमएसीटीपीओ गुरप्रीत सिंह बावा को संभल का एमएसीटीपीओ, भदोही के एमएसीटीपीओ शैलेष कुमार तिवारी को कासगंज का एमएसीटीपीओ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कासगंज के एमएसीटीपीओ मनोरमा को बागपत का पीजेएफसी, अलीगढ़ के सीसीपीओ सत्येंद्र कुमार को गोरखपुर एलएआरआरएपीओ, लखनऊ सीसीपीओ रमेश चंद प्रथम को सिद्धार्थनगर पीजेएफसी, महराजगंज पीजेएफसी अरुण कुमार पाठक को लखनऊ सीसीपीओ, प्रयागराज (दक्षिण) एमएसीटी पीओ बुद्धि सागर मिश्रा को गौतमबुद्धनगर का पीजेएफसी, आगरा एमएसीटीपीओ राजेश उपाध्याय को लखनऊ (दक्षिण) एमएसीटीपीओ, बांदा पीजेएफसी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव तृतीय को मिर्जापुर पीजेएफसी, मिर्जापुर पीजेएफसी रोहित सिन्हा को बांदा का पीजेएफसी नियुक्ति किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed