फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: There will be no delay in the preparation of files, litigation will also be effective

हाईकोर्ट : फाइलों के तैयार होने में नहीं होगी देरी, मुकदमों की पैरवी भी प्रभावी

Tue, 03 Jan 2023 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 12:29 AM IST
सार

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग के बाद जलकर नष्ट हुईं फाइलों को तैयार करने में अब देरी नहीं लगेगी। मुख्य न्यायमूर्ति के आदेश पर फाइलों को तैयार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोर्ट नंबर 16 और 17 में दो फोटोस्टेट मशीन स्थापित कर दी गई है।

विज्ञापन
High Court: There will be no delay in the preparation of files, litigation will also be effective
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग के बाद जलकर नष्ट हुईं फाइलों को तैयार करने में अब देरी नहीं लगेगी। मुख्य न्यायमूर्ति के आदेश पर फाइलों को तैयार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोर्ट नंबर 16 और 17 में दो फोटोस्टेट मशीन स्थापित कर दी गई है। अब इन फोटोस्टेट मशीनों से मुकदमों की फाइलों की छायाप्रति लेकर रिकॉर्ड तैयार कराया जाएगा।

विज्ञापन


यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति ने मुकदमों की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से फाइलों के न होने की दिक्कत को देखते हुए दिया है। मुख्य न्यायमूर्ति की कोर्ट सहित अन्य न्यायमूर्तियों की कोर्ट में भी ऐसी ही शिकायतें प्रतिदिन देखने को मिल रही थीं। इस बारे में मुख्य न्यायमूर्ति ने मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को भी तलब किया था। परेशानी को देखते हुए मुख्य न्यायमूर्ति ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह कोर्ट की फाइलों को लेकर अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करे। इस पर यह प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन


मुख्य स्थायी अधिवक्ता केआर सिंह और शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि सोमवार को कोर्ट रूम नंबर 16 और 17 में फोटो स्टेट मशीन स्थापित करके रिकॉर्ड दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। अब कोर्ट में फाइलों की उपलब्धता न हनकी शिकायत दूर होगी। महाधिवक्ता कार्यालय में आग लगने की वजह से तकरीबन तीन लाख फाइलें जल गई थीं। तबसे यह परेशानी बनी हुई है। फाइलों के न होने से राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं हो पा रही थी। इससे मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। राज्य सरकार ने अपने रिकॉर्ड दुरुस्त कराने के लिए महाधिवक्ता कार्यालय में चार फोटो स्टेट मशीनें स्थापित की हैं। इसके बावजूद दिक्कतें बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed