{"_id":"62ae01bfe7bcea29a427e768","slug":"high-court-the-village-headman-accused-of-embezzlement-did-not-get-anticipatory-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : गबन के आरोपी ग्राम प्रधान को नहीं मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : गबन के आरोपी ग्राम प्रधान को नहीं मिली अग्रिम जमानत
Sat, 18 Jun 2022 10:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:17 PM IST
सार
याची के वकील ने अभियुक्तों को निर्दोष बताते हुए तर्क दिया कि राजनीतिक शत्रुता के कारण उसे फंसाया गया है, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए तर्क दिया कि जांच में पाया गया है कि अभियुक्त ने गबन किया है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
विस्तार
हंडिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत सरकारी धनराशि के गबन करने के आरोपी ग्राम प्रधान शिव पूजन तिवारी की अग्रिम जमानत अर्जी शनिवार को जिला जज ने खारिज कर दी। यह आदेश सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने याची के वकील और शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि के तर्कों को सुनकर दिया।
विज्ञापन
गांव के रहने वाले राम शंकर तिवारी ने अभियुक्त के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम प्रधान को गांव के विकास एवं निर्माण के लिए 29,69,021 रुपये की धनराशि मिली, किंतु ग्राम प्रधान ने कोई निर्माण कार्य नहीं कराया। जिला विकास अधिकारी एवं प्रोविजन अधिकारी ने इस मामले की जांच की तो गबन करने की बात सही पाई गई। उक्त मामले में छह अन्य आरोपी भी शामिल पाए गए।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। याची के वकील ने अभियुक्तों को निर्दोष बताते हुए तर्क दिया कि राजनीतिक शत्रुता के कारण उसे फंसाया गया है, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए तर्क दिया कि जांच में पाया गया है कि अभियुक्त ने गबन किया है। मामले के तथ्यों, परिस्थितियों एवं अपराध की गंभीर प्रकृति को देखकर कोर्ट ने अभियुक्त की अग्रिम जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन