{"_id":"6ae99fc44c4cd33d780d52b3","slug":"high-court-summons-original-records-from-the-commission-in-tgt-2025-roll-number-dispute-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हाईकोर्ट ने टीजीटी-2025 रोल नंबर विवाद में आयोग से तलब किया मूल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हाईकोर्ट ने टीजीटी-2025 रोल नंबर विवाद में आयोग से तलब किया मूल रिकॉर्ड
Tue, 03 Nov 2026 02:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:18 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा-2025 में रोल नंबर को लेकर उठे विवाद पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से मूल अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा-2025 में रोल नंबर को लेकर उठे विवाद पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से मूल अभिलेख तलब किए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता राजेश कुमार और जीतू कुमार से संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण करने के लिए मामले की अगली सुनवाई पांच नवंबर को तय की है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने राजेश कुमार की याचिका पर दिया है। याची ने वाणिज्य विषय की परीक्षा (अनुसूचित जाति वर्ग, दिव्यांग उपश्रेणी) के एक सितंबर 2026 को घोषित परिणाम में अपना नाम सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि प्रोविजनल प्रवेश पत्र और मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची में उसका रोल नंबर 0996088 दर्ज है लेकिन अनंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची में इसी रोल नंबर के सामने जीतू कुमार का नाम दर्ज कर दिया गया है। आयोग के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि याची का वास्तविक रोल नंबर 0238376 है, जबकि 0996088 जीतू कुमार का है। आयोग ने याची पर अलग-अलग रोल नंबर वाले दस्तावेज लगाकर जालसाजी करने का आरोप लगाया। कोर्ट ने विवाद के निस्तारण के लिए दोनों अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज की जांच जरूरी बताई।
विज्ञापन