{"_id":"5c1bafd7bdec22571f2ece59","slug":"high-court-summoned-progress-report-of-investigating-the-murder-of-police-inspector-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर कांड : इंस्पेक्टर की हत्या में जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर कांड : इंस्पेक्टर की हत्या में जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब
Thu, 20 Dec 2018 08:36 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुलंदशहर कांड में पुलिस इंस्पेक्टर और सुमित की हत्या की जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। घटना के आरोपी शेखर अग्रवाल ने याचिका दाखिल कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। याचिका पर न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्या और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। 18 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
आरोपी शेखर अग्रवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग
याची के अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव का कहना था कि पुलिस घटना की जांच करने के बजाए याची के परिवारवालों को परेशान कर रही है। याची मेडिकल का छात्र है। पुलिस से परेशान होकर उसके पिता ने जांच दूसरी एजेंसी से कराने की मांग की, मगर उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। याचिका का प्रदेश सरकार के अपर शासकीय अधिवक्ता एके संड ने विरोध किया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा भी जांच की जा रही है। याची इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में नामजद आरोपी है। वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है। उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख पर विवेचना की प्रगति रिपोर्ट के साथ प्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन