{"_id":"5ecfcd748ebc3e907713d6ca","slug":"high-court-seeks-report-from-dm-meerut-on-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण पर हाईकोर्ट ने मांगी डीएम मेरठ से रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण पर हाईकोर्ट ने मांगी डीएम मेरठ से रिपोर्ट
Thu, 28 May 2020 08:11 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 May 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने मुख्य स्थायी अधिवक्ता से कहा है कि जिलाधिकारी मेरठ से शहर में कोरोना महामारी के संक्रमण की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर नौ जून को कोर्ट में पेश करें।
यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने नमन राजवंशी की जनहित याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि मेरठ में कोविड19 एलार्मिंग स्थिति में है। इसके फैलाव को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिससे इसके भयावह रूप लेने का खतरा है। याचिका में महामारी के फैलाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने का आदेश जारी करने की मांग की गई है ।