फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court said: Do not force unnecessarily to submit arms

हाईकोर्ट ने कहा : बेवजह शस्त्र जमा करने को न करें बाध्य 

Fri, 28 Jan 2022 02:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 02:26 AM IST
सार

याची की ओर से कहा गया कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल रखा है। हाईकोर्ट ने हरिहर सिंह केस में पहले ही आदेश जारी किया है कि जब तक आपराधिक केस की ठोस वजह न हो, किसी को चुनाव के दौरान शस्त्र जमा करने को बाध्य न किया जाए।

विज्ञापन
High Court said: Do not force unnecessarily to submit arms
Allahabad High Court

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि चुनाव के दौरान बिना वजह शस्त्र जमा करने के लिए बाध्य न किया जाए। इस बारे में पहले पारित आदेश का पालन किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह ने राजापुर प्रयागराज के निवासी नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी और बख्शी एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनीस अहमद की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।

विज्ञापन



याची की ओर से कहा गया कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल रखा है। हाईकोर्ट ने हरिहर सिंह केस में पहले ही आदेश जारी किया है कि जब तक आपराधिक केस की ठोस वजह न हो, किसी को चुनाव के दौरान शस्त्र जमा करने को बाध्य न किया जाए।
विज्ञापन



इसके बावजूद उसे शस्त्र जमा करने को कहा जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक केसों पर विचार कर लिखित आदेश दिया जाए। अनावश्यक शस्त्र जमा न कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed