{"_id":"631a3103f911e43be41b9618","slug":"high-court-quashes-the-ongoing-criminal-proceedings-in-the-case-of-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला : हाईकोर्ट ने वकीलों के मामले में चल रही आपराधिक कार्रवाई को किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला : हाईकोर्ट ने वकीलों के मामले में चल रही आपराधिक कार्रवाई को किया रद्द
Thu, 08 Sep 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:44 PM IST
सार
धोखा हुआ या नहीं यह तय ही नहीं हुआ और दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट ने संज्ञान लेकर सम्मन भी जारी कर दिया है। जिसे याचिका में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिविल वाद में दाखिल फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कानपुर नगर के समक्ष चल रहे आपराधिक केस कार्यवाही को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज फर्जी है या नहीं, मामला सिविल कोर्ट में है। बिना फर्जी साबित हुए आपराधिक केस करना न्यायिक प्रक्रिया के दुरूपयोग की मिसाल है। कोर्ट ने कहा सिविल विवाद को अपराध का कलर दिया गया। दोनों पक्ष जिला कचहरी में वकील हैं।
विज्ञापन
धोखा हुआ या नहीं यह तय ही नहीं हुआ और दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट ने संज्ञान लेकर सम्मन भी जारी कर दिया है। जिसे याचिका में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने अखिलेश कुमार गुप्ता व अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपराध के आरोप लगाये। जब कि अपराध हुआ या नहीं सिविल कोर्ट द्वारा तय किया जाना है और वकीलों ने कानूनी लड़ाई शुरू कर दी। न्यायिक प्रक्रिया का जमकर दुरूपयोग किया।जिसे कोर्ट ने रद कर दिया है।
विज्ञापन