फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Qualification dispute in UPSSSC auditor recruitment reaches High Court, hearing to be held on July

High Court : यूपीएसएसएससी ऑडिटर भर्ती में योग्यता विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 31 जुलाई को होगी सुनवाई

Wed, 03 Jun 2026 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2026 05:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से ऑडिटर पद की भर्ती में शैक्षिक योग्यता संबंधी बदलाव का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
High Court: Qualification dispute in UPSSSC auditor recruitment reaches High Court, hearing to be held on July
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से ऑडिटर पद की भर्ती में शैक्षिक योग्यता संबंधी बदलाव का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार व न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने दिया है। अंकित कुमार यादव व अन्य ने भर्ती में पूर्व से निर्धारित बीकॉम योग्यता को बदलकर सामान्य स्नातक को भी पात्र बनाए जाने को चुनौती दी है। याचियों का कहना है कि ऑडिटर का पद पूर्णतः लेखांकन, ऑडिटिंग, वित्तीय प्रबंधन और वाणिज्य जैसे तकनीकी विषयों पर आधारित है।
विज्ञापन


ऐसे पद के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलना अत्यंत आवश्यक है। यूपीएसएसएससी की ओर से जिला लेखा परीक्षा अधिकारी या सहायक निदेशक (ऑडिट) जैसे समकक्ष पदों के लिए अभी भी बीकॉम या समकक्ष वाणिज्यिक डिग्री अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में ऑडिटर के लिए सामान्य स्नातक को पात्र बनाना पद की गरिमा के विरुद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed