फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Prosecution's claim... Abdullah Azam's birth certificate is falsified

हाईकोर्ट : अभियोजन का दावा...अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्र में हुआ है फर्जीवाड़ा

Wed, 24 Apr 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

पिछले सोमवार को आजम खान के कुनबे का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्ला ने कहा था कि जन्म प्रमाण पत्र में कानूनन संशोधन किया गया है। आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन
High Court: Prosecution's claim... Abdullah Azam's birth certificate is falsified
रामपुर के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलें पेश कीं। दावा किया कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्रों में संशोधन नहीं, फर्जीवाड़ा हुआ हैै। 2006 से 2015 के बीच जारी तीन प्रमाण पत्रों में अकिंत अलग-अलग जन्मतिथि और जन्मस्थान फर्जीवाड़े की कहानी खुद ब खुद बयां कर रहे। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है। अगली सुनवाई छह मई को होगी।

विज्ञापन


पिछले सोमवार को आजम खान के कुनबे का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्ला ने कहा था कि जन्म प्रमाण पत्र में कानूनन संशोधन किया गया है। आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव, अपर शासकीय अधिवक्ता जेके उपाध्याय और वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना के वकील शरद शर्मा ने कपिल सिब्बल की दलीलों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन


दावा किया कि आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी है। इसमें 2006 और 2012 में रामपुर नगर पालिका से जारी प्रमाणपत्र में अब्दुल्ला का जन्म वर्ष 1993 और जन्म स्थान रामपुर दर्शाया गया है। वहीं, लखनऊ से जनवरी 2015 में जारी तीसरे जन्म प्रमाण पत्र में जन्म वर्ष 1990 और जन्म स्थान लखनऊ अकिंत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजी साक्ष्य से स्पष्ट हो रहा है कि यह फर्जीवाड़ा मंत्री रहे आजम खान ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके किया है। इनका प्रयोग बेटे अब्दुल्ला को 2017 में चुनाव लड़ाने के लिए किया गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। फर्जी प्रमाण पत्र की वजह से वह चुनाव लड़ने के योग्य हो गए। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज मामले में आजम खान के पूरे कुनबे को रामपुर की जिला अदालत ने दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में आजम खान का पूरा कुनबा जेल की सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed