फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court orders CBI investigation in Simbhaoli Sugar Mill case

सिंभावली शुगर मिल मामला: कर्मचारियों और बैंकों की मिलीभगत से हुआ करोड़ों का घोटाला, सीबीआई जांच के आदेश

Thu, 14 Dec 2023 11:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

प्रयागराज में हाईकोर्ट ने कहा कि सीबीआई के अलावा ईडी की भी मदद लें। मनी लांड्रिंग मामले की जांच पर कोर्ट ने आदेश दिया है। 1300 करोड़ बैंक ऋण में धोखाधड़ी का मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
High Court orders CBI investigation in Simbhaoli Sugar Mill case
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंभावली सुगर लिमिटेड कंपनी और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से हुई करोड़ों की धोखाधड़ी तथा जनधन हड़पने के मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। साथ ही सीबीआई को भी सलाह दी है कि यदि मनी लांड्रिंग का मामला मिले तो प्रवर्तन निदेशालय की मदद लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी तथा न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने मेसर्स सिंभावली सुगर लिमिटेड की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका में एनसी एलटी के आदेश को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि आरबीआई ने एक जुलाई 2009 को सर्कुलर जारी कर सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि जहां पांच करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की गई हो बैंक उसकी रिपोर्ट बैंकिंग सिक्योरिटी एवं फ्राड सेल को तुरंत दे। किसी बैंक ने इस गाइडलाइन का पालन करना उचित नहीं समझा। ऋण भुगतान न करने पर एनपीए घोषित याची कंपनी को बिना ऋण या किसानों का भुगतान किए लगातार सात बैंकों से 1300 करोड़ का ऋण मिलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन कमिश्नर ने किसानों का वर्ष 2022-23 का 376 करोड़ का भुगतान न करने वाली मिल को गन्ना खरीद की अनुमति जारी रखी। बैंक अधिकारियों ने ऋण वसूली के ठोस प्रयास ही नहीं किए। एक बैंक का धन हड़पने के बाद याची कंपनी एक के बाद दूसरे बैंक से ऋण लेकर हड़पती रही।

यह भी बताया गया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों पर 1700 करोड़ बकाया था। 150 किसानों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भुगतान हुआ। किंतु प्राथमिकी पर मिल के अधिकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। मिल डिफाल्टर हुई, खाता एनपीए घोषित किया और बिना वसूली का प्रयास किए बैंक अधिकारियों ने मिल को ऋण देना जारी रखा। इसकी भी जांच की जानी चाहिए।


केन यूनियन के अधिवक्ता रवींद्र सिंह ने कहा, याची मिल की तीन इकाइयों पर किसानों का 379 करोड़ बकाया है। कोर्ट ने कहा, मिल, बैंक अधिकारियों सहित केन कमिश्नर भी जिम्मेदार है। केन कमिश्नर ने भी कोई एक्शन नहीं लिया। करोड़ों हड़पा गया और अधिकारी मूक दर्शक बने रहे, वसूली नहीं की गई। कोर्ट ने कहा, आरबीआई की गाइडलाइन के विपरीत बैंक अधिकारियों की ओर से ऋण देने की भी जांच की जाय। कोर्ट ने महानिबंधक को यह आदेश सीबीआई निदेशक, नई दिल्ली को भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed