{"_id":"6262cf1ad8018e57a013d1b4","slug":"high-court-now-hearing-in-waliullah-s-case-will-be-held-on-april-26th-witness-will-have-to-be-presented","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : वलीउल्लाह के मामले में अब 26 अप्रैल को होगी सुनवाई, पेश करना होगा गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : वलीउल्लाह के मामले में अब 26 अप्रैल को होगी सुनवाई, पेश करना होगा गवाह
Fri, 22 Apr 2022 09:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:21 PM IST
सार
अभियोजन पक्ष की ओर से कहा गया कि वलीउल्लाह को आज भी नहीं पेश किया जा सका है। इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि अभियोजन पक्ष अगली तिथि पर आरोपी वलीउल्लाह को गाजियाबाद जेल से पेश करें।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशद्रोह के आरोप में गाजियाबाद जेल में बंद वलीउल्लाह की शुक्रवार को पेशी न होने पर अदालत ने नाराजगी जताई है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को 26 अप्रैल को गाजियाबाद जेल से पेश करने का आदेश दिया है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) निशा झा ने शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि को सुनकर दिया है।
विज्ञापन
इसके पूर्व सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कहा गया कि वलीउल्लाह को आज भी नहीं पेश किया जा सका है। इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि अभियोजन पक्ष अगली तिथि पर आरोपी वलीउल्लाह को गाजियाबाद जेल से पेश करें। जिससे कि उसके गवाहों के बयान लिए जा सके। अदालत के समक्ष आरोपियों की ओर से सफाई साक्ष्य में कुल छह गवाहों का उपस्थित होना था लेकिन अभी तक तीन गवाह ही गवाही दिए हैं।
विज्ञापन
तीन बाकी हैं। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वलीउल्लाह पेश होता तो वह अपने सफाई साक्ष्य के लिए गवाहों के नाम बताता। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होती। उधर, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने इस संबंध में एसएसपी प्रयागराज को पत्र लिख है। जिसमें उन्होंने वलीउल्लाह को गाजियाबाद जेल से पेश कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन