{"_id":"57c7438b4f1c1ba2232cb150","slug":"high-court-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित-विज्ञान के सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित-विज्ञान के सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का मामला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान के 29334 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा और बहराइच, सिद्धार्थनगर और औरैया के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तलब कर लिया है। अनीता सिंह चौहान और अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज नकवी ने दिया है।
याची के अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी, विभू राय ने बताया कि कोर्ट ने गणित विज्ञान के सहायक अध्यापक भर्ती मामले में याचीगण को दस दिन के भीतर नियुक्तिपत्र देने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन नहीं किया गया। कोर्ट एक बार और आदेश का पालन करने का अवसर दिया था फिर भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि आदेश का पालन कर हलफनामा दाखिल करें नहीं तो छह अक्तूबर को कोर्ट के समक्ष उपस्थित हों।