{"_id":"a39e84cf6d7fa1f57b7b8ea6bcafb386","slug":"high-court-lawyers-to-protect-the-roadshow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बचाने के लिए वकीलों ने किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बचाने के लिए वकीलों ने किया रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी यूपी में जाने से रोकने के लिए आंदोलन कर रहे वकीलों ने मंगलवार को रोड शो किया। शहर के मोहल्लों, गलियों में घूमकर हाईकोर्ट बचाने के लिए सभी को साथ आने की अपील भी की। इस दौरान जनता के बीच पर्चे बांटे गए। वाहन जुलूस में हाईकोर्ट के अलावा जिला कचहरी, कैट बार, डीआरटी और अन्य अधिवक्ता संगठनों के वकील भी शामिल हुए। वकीलों का जुलूस पानी का टंकी चौराहा, रेलवे स्टेशन, जानसेनगंज, चंद्रलोक सिनेमा, रामबाग चौराहा, बैरहना, अलोपीबाग, अल्लापुर, बालसन चौराहा से होकर आंनद भवन पहुंचा। आनंद भवन से जिला कचहरी के वकील और छात्र भी जुलूस में साथ आ गए।
जनसभा में तय किया गया कि अधिवक्ता शीतावकास के बाद पांच जनवरी को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वकीलों केआंदोलन को अब समाज के विभिन्न वर्गों व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुद्धिजीवियों से समर्थन मिलने लगा है। राजनीतिक दलों केजनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया है। आज सभा में तय किया गया कि 24 दिसंबर से अधिवक्ता प्रात: दस बजे से शाम चार बजे तक हाईकोर्ट के गेट पर क्रमिक अनशन करेंगे। अन्य निर्णय सलाहकार समिति के निर्देशन में लिया जाएगा। तय किया गया कि छुट्टियों के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता समाज केसंगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनको अपनी लड़ाई में शामिल करेंगे।
आम सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने और संचालन सीपी उपाध्याय ने किया। जुलूस में एबीएल गौड़, अनुग्रह नारायण सिंह, बीके श्रीवास्तव, यूएन शर्मा, ब्रजेश सहाय, ओपी सिंह, राधाकांत ओझा, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, आईके चतुर्वेदी, दयाशंकर मिश्र, अनिल तिवारी, नरेश चंद्र त्रिपाठी, वीर सिंह, केके द्विवेदी, मंगला त्रिपाठी डीके श्रीवास्तव, पीसी श्रीवास्तव, पीके तिवारी, शैलेंद्र द्विवेदी, वीएस सिंह पुजारी, जेए आजमी, अवधेश श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, वेणु गोपाल, राजेश कुमार, शिव सिंह यादव, एलडी राजभर, सुनीता जैन, एके ओझा, संजय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, सुरेंद्र नाथ मिश्र, अतुल पांडेय, संतोष कुमार मिश्र, अभिषेक सिंह चौहान, राहुल कुमार पांडेय के अलावा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र व मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा के अलावा महिला अधिवक्ता एसोसिएशन की ऋतंधरा मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, राके श तिवारी, नंद किशोर त्रिपाठी, इरशाद अहमद अंसारी, सुधाकर पांडेय, कुश कुमार पांडेय, रेवती रमण त्रिपाठी, केबी सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।