{"_id":"621f836dda0fcc5ba71e3773","slug":"high-court-high-judicial-service-main-written-exam-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : उच्च न्यायिक सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : उच्च न्यायिक सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित
Wed, 02 Mar 2022 08:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:17 PM IST
सार
इस संबंध में उच्च न्यायालय के निबंधक निरंजन चंद्र पांडेय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में मुख्य लिखित परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम के साथ विभागीय प्रतियोगी परीक्षा का भी कार्यक्रम संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
exam
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा 2020 में सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। पहले मुख्य लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2022 से 13 फरवरी तक होनी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। अब परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को खत्म होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में उच्च न्यायालय के निबंधक निरंजन चंद्र पांडेय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में मुख्य लिखित परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम के साथ विभागीय प्रतियोगी परीक्षा का भी कार्यक्रम संशोधित किया गया है। विभागीय परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन अब ये परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन