Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court High Court reprimanded the bank for pressure

High Court : पति की मौत के बाद ऋण वसूली के दबाव पर बैंक को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Wed, 11 Mar 2026 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Mar 2026 11:42 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की मौत के बाद पत्नी से जबरन वसूली की कार्रवाई पर फाइनेंस कंपनी को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि याचिका के लंबित रहने तक पीड़िता को न तो कर्ज चुकाने के लिए मजबूर किया जाए।

विज्ञापन
High Court High Court reprimanded the bank for pressure
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की मौत के बाद पत्नी से जबरन वसूली की कार्रवाई पर फाइनेंस कंपनी को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि याचिका के लंबित रहने तक पीड़िता को न तो कर्ज चुकाने के लिए मजबूर किया जाए और न ही वसूली एजेंट के जरिये डराया-धमकाया जाए।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने मेरठ निवासी मानसी त्यागी की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने वसूली कार्रवाई पर रोक लगाते हुए बैंक और बीमा कंपनी को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


याचिका के मुताबिक याची के दिवंगत पति ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से ऋण लिया था, जिसे एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिये कवर भी किया गया था। पति की मृत्यु के बाद जब बीमा कंपनी ने दावा खारिज कर दिया तो पीड़िता ने जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया। फोरम में मामला लंबित रहने के दौरान ही बैंक ने कर्ज वसूली के लिए दंडात्मक कार्रवाई और दबाव बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम में पद खाली होने पर पहुंचीं हाईकोर्ट

बैंक की वसूली कार्रवाई के खिलाफ याची ने पहले जिला उपभोक्ता फोरम और फिर राज्य उपभोक्ता आयोग में गुहार लगाई थी। राज्य आयोग ने जिला फोरम मेरठ को मामले की दोबारा सुनवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, मेरठ स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने और नए सदस्यों की नियुक्ति न होने के कारण वहां सुनवाई ठप पड़ी थी। लिहाजा, मजबूरन याची को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने राहत देते हुए मामले की छह अप्रैल को सूचीबद्घ करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed