{"_id":"6217d021ad16e75ddd56390a","slug":"high-court-hearing-on-the-application-for-cancellation-of-bail-of-mla-vijay-mishra-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : बाहुबली विधायक विजय मिश्र की जमानत निरस्त कराने की अर्जी पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : बाहुबली विधायक विजय मिश्र की जमानत निरस्त कराने की अर्जी पर सुनवाई टली
Fri, 25 Feb 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:06 AM IST
सार
भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा से निवर्तमान विधायक विजय मिश्र इस बार प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। वह लगातार चार बार से ज्ञानपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रिश्तेदार से मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वह फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जमानत निरस्त कराने की अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 15 मार्च की तिथि निर्धारित की है। जमानत निरस्त कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 2020 से ही अर्जी दाखिल की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा से निवर्तमान विधायक विजय मिश्र इस बार प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। वह लगातार चार बार से ज्ञानपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रिश्तेदार से मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वह फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन