{"_id":"62225906a62fad6b5460f120","slug":"high-court-hearing-on-bail-application-of-former-mla-ashraf-adjourned-in-mla-raju-pal-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : पूर्व विधायक अशरफ के मामले की सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : पूर्व विधायक अशरफ के मामले की सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, सुनवाई टली
Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
सार
मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के केस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके चलते सुनवाई टल गईय़
विज्ञापन
खालिद अजीम उर्फ अशरफ।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक राजू पाल की हत्या में जेल में बंद पूर्व विधायक मो. अशरफ उर्फ खालिद की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अब 21 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने अशरफ के मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके चलते सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्व विधायक ने हाईकोर्ट मेें अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
बृजेश पाल की जमानत पर सुनवाई नौ मई को
ललित वर्मा हत्याकांड में जेल में बंद बृजेश पाल की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट नौ मई को सुनवाई करेगा। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि जांच एजेंसी ने मामले में अपना जवाबी हलफनामा रजिस्ट्री के जरिए दाखिल किया है। कोर्ट ने उसे रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले में सुनवाई के लिए नौ मार्च की तारीख लगा दी।
विज्ञापन