{"_id":"627c03c2d49ba300703a9742","slug":"high-court-hearing-on-11th-in-the-case-of-missing-patient-from-bailey-hospital-allahabad-news-ald3328081123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : बेली अस्पताल से गायब मरीज के मामले में सुनवाई 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : बेली अस्पताल से गायब मरीज के मामले में सुनवाई 11 को
विज्ञापन
बेली अस्पताल से गायब मरीज के मामले में सुनवाई अब 11 जुलाई को
प्रयागराज। बेली अस्पताल से पिछले वर्ष गायब रामलाल के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने राहुल यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
सुनवाई केदौरान कोर्ट जब मामले में प्रतिवादियों केखिलाफ आरोप तय करने वाली थी तो सरकारी अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका फाइल की गई है। हालांकि, सरकारी अधिवक्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता के मौखिक वक्तव्यों के आधार पर सुनवाई को टाल दिया। अब इस मामले में 11 जुलाई को सुनवाई होगी। संवाद