{"_id":"664a0793d8cbba00030018e9","slug":"high-court-hearing-of-afzal-ansari-in-gangster-case-on-monday-sp-candidate-is-from-ghazipur-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी की सुनवाई सोमवार को, गाजीपुर से हैं सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी की सुनवाई सोमवार को, गाजीपुर से हैं सपा प्रत्याशी
Sun, 19 May 2024 07:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
अफजाल अंसारी
- फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव में गाजीपुर से सपा प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली चार साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा पर इलाहाबाद हाइकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। फैसला पक्ष में आया तो वह चुनाव लड़ सकेंगे, वर्ना उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर मामले में मिली सजा को अफजाल अंसारी ने रद्द करने के लिए अपील दाखिल की है, तो सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन सभी मामलों की एक साथ सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इन मामलों का निस्तारण हाईकोर्ट को 30 जून तक करना है।
विज्ञापन