{"_id":"624b1d034e19e74101047107","slug":"high-court-hearing-in-sp-mla-nahid-hasan-s-case-on-april-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में सुनवाई 28 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में सुनवाई 28 अप्रैल को
Mon, 04 Apr 2022 09:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:59 PM IST
सार
कोर्ट ने सोमवार को उनके मामले में सुनवाई केलिए उनके द्वारा पूर्व में दाखिल की गई जमानत अर्जी पर एक साथ सुनवाई का निर्णय लेते हुए मामले को अगली तिथि तक के लिए आगे बढ़ा दिया। अब कोर्ट उनकी दोनों जमानत अर्जियों पर एक साथ सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शामली के सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई केलिए 28 अप्रैल की तिथि लगाई है। सपा विधायक गैंगेस्टर सहित दो मामलों में जमानत के लिए हाईकोर्ट केसमक्ष अर्जी दाखिल की है।