फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Hearing continues in the case of conspiracy, fraud accused Zakiur Rehman

हाईकोर्ट : षड़यंत्र, धोखाधड़ी के आरोपी जकीउर रहमान के मामले में सुनवाई जारी

Wed, 10 Aug 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Aug 2022 09:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की जमीन हड़पने के आरोप में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के संचालक से लेकर पदाधिकारियों पर षड़यंत्र और धोखाधड़ी करने में 50 से अधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
High Court: Hearing continues in the case of conspiracy, fraud accused Zakiur Rehman
कोर्ट - फोटो : file photo

विस्तार

रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए लोगों से धोखाधड़ी और षड़यंत्र करके जमीन हड़पने के आरोपी जकीउर रहमान सिद्दीकी के मामले में बुधवार को सुनवाई की गई। समय की कमी के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी और बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की जमीन हड़पने के आरोप में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के संचालक से लेकर पदाधिकारियों पर षड़यंत्र और धोखाधड़ी करने में 50 से अधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आजम खां का बेटे सहित यूनिवर्सिटी के निदेशक व अन्य अधिकारियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। जकीउर रहमान का नाम पुलिस विवेचना में सामने आया है।
विज्ञापन



जकीउर रहमान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है। बुधवार को प्रदेश सरकार और याची केअधिवक्ता की ओर से बहस की गई। हालांकि, समय की कमी की वजह से बहस पूरी नहीं हो सकी। इसलिए कोर्ट ने मामले में बहस के लिए इसे बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed