फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Government's counter affidavit filed in SP MLA Irfan Solanki case

हाईकोर्ट : सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले में सरकार का जवाबी हलफनामा दाखिल

Tue, 31 Oct 2023 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

कानपुर का यह मामला दिसंबर 2022 में तब चर्चा में आया जब छह बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के प्रमाण पत्र पर बांग्लादेशी परिवार फर्जी आधार कार्ड बनवा छुपकर कानपुर में रह रहा था।

विज्ञापन
High Court: Government's counter affidavit filed in SP MLA Irfan Solanki case
इरफान सोलंकी, विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेशी परिवार का भारतीय आधार कार्ड बनवाने में मदद करने के आरोप में जेल में बंद कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके सह अभियुक्त रिजवान मोहम्मद व उसकी पत्नी हीना की जमानत याचिका में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है। मामले की विस्तृत सुनवाई सात नवंबर को होगी।

विज्ञापन


सपा विधायक इरफान सोलंकी, पार्षद मन्नू रहमान व बांग्लादेशी परिवार के सदस्यों की जमानत याचिकाओं पर न्यायमूर्ति राजबीर सिंह की अदालत एक साथ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर का यह मामला दिसंबर 2022 में तब चर्चा में आया जब छह बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के प्रमाण पत्र पर बांग्लादेशी परिवार फर्जी आधार कार्ड बनवा छुपकर कानपुर में रह रहा था। पुलिस की तलाशी में इनके पास से विदेशी व भारतीय करेंसी में 14.56 लाख रुपये, फर्जी आधार कार्ड, भारतीय और बांग्लादेशी पासपोर्ट और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में मूलरूप से बांग्लादेश कुरला निवासी रिजवान मोहम्मद, उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रुखसार, एक नाबालिग बेटे (17) शामिल थे। गिरफ्तारी के समय इस परिवार का एक बेटा मोहम्मद अदीब लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed