{"_id":"594ec2314f1c1ba3228b494d","slug":"high-court-flyover-to-be-ready-in-17-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 महीने में बनकर तैयार होगा हाईकोर्ट फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 महीने में बनकर तैयार होगा हाईकोर्ट फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत हाईकोर्ट फ्लाईओवर का शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिलान्यास किया। चार लेन के इस पुल के निर्माण के लिए 9020.60 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। केपी कम्यूनिटी हाल में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने 31 सड़कों का भी लोकार्पण एवं 26 का शिलान्यास किया।
हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहे के पास करियप्पा द्वार से एकलव्य चौराहे के बीच बनने वाले इस फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अक्तूबर 2018 तक का समय दिया गया है। फ्लाईओवर का निर्माण राज्य सेतु निर्माण निगम ने इसी जून माह से शुरू कर दिया है। निगम ने फ्लाईओवर के लिए भूमि का परीक्षण कर लिया है। इसके बाद ही उप मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया।
समारोह में फ्लाईओवर के साथ उप मुख्यमंत्री ने सांसद विकास निधि योजना से 2016-17 में तीन करोड़ 33 लाख 42 हजार की लागत से बनी 31 सड़कों का लोकार्पण किया। इसी के साथ 2017-18 में स्वीकृत दो करोड़ 15 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली 26 सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें इंटरलाकिंग तथा सीसी रोड, नाली, पुलिया, लेपन, चाहरदीवारी तथा सुरक्षागेट का निर्माण शामिल हैं।